सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नई पोस्ट

राधा-कृष्ण के प्रेम और विछोह की मार्मिक कथा

राधा कृष्ण का अविभाज्य स्वरूप  कृष्ण बचपन में प्यारी प्यारी शैतानियाँ किया करते थे । एक बार सजा के बतौर कृष्ण की माता यशोदा ने कृष्ण को ओखल से बाँध दिया तब ठीक उसी समय राधा वहां आ पहुँची । राधा की कृष्ण से यह पहली मुलाकात थी । कृष्ण को देखकर राधा को उनसे प्रेम हो गया । उनके मिलन की यूं तो अलग अलग कई कहानियाँ हैं। कई जगह लोगों ने उल्लेख किया है कि राधा पहली बार गोकुल अपने पिता वृषभानु जी के साथ आई थी तब श्रीकृष्ण को उन्होंने पहली बार देखा था।इस बात का भी उल्लेख मिलता है कि पहली बार संकेत तीर्थ पर दोनों आपस में मिले थे । बहरहाल ओखल से बंधे कृष्ण को देखकर राधा के दिल में प्यार उमड़ आया , उन्हें लगा कि उनका रिश्ता तो जन्म जन्म का है । कृष्ण के भीतर भी राधा के लिए वही प्यार उमड़ने लगा । दोनों एक दूसरे को देखकर एकदम बेसुध होने लगे थे । भक्त और भगवान का रिश्ता जन्म जन्म का होता है , जब भक्त और भगवान साक्षात मिलते हैं तो आपस में बातें नहीं होतीं बल्कि वे एक दूसरे को दिल से , भाव से महसूस करते हैं । राधा और कृष्ण का प्रेम भी भावों पर आधारित प्रेम है जो अद्वितीय है और उसका कोई विकल्प नहीं है। ...

काकभुशुण्डि कौन है , रामायण के इस पात्र का क्या है हमारे जीवन में महत्व

 

काकभुशुण्डि कौन है

 

काकभुशुण्डि रामचरितमानस का एक ऐसा पात्र है जो लोगों के मन में निरंतर जिज्ञासाएं पैदा करने लगता है । गोस्वामी तुलसीदास जी रचित रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड से यह जानकारी सुलभ होती है कि काकभुशुण्डि परमज्ञानी तो था ही उसके साथ-साथ वह  राम का भक्त भी था । काकभुशुण्डि के बारे में शास्त्रों में जो जानकारियाँ मिलती हैं उसके अनुसार वह अपने पूर्व जन्म में अयोध्या का रहने वाला था  और एक शुद्र कुल से उसका सम्बन्ध था।उस जन्म में भी  भगवान शिव के एक उत्साही भक्त के रूप में उसे जाना जाता है।यह कथा भी प्रचलित है कि काकभुशुण्डि को अपने गुरु के अनादर करने के कारण भगवान शिव से श्राप मिला था । यह कथा इस तरह है कि काकभुशुण्डि के मन में अहंकार हो गया था  और अहंकार के वशीभूत होकर वह शिव को छोड़कर अन्य देवताओं की निंदा किया करता था । एक बार अयोध्या में अकाल पड़ जाने पर वह उज्जैन आया हुआ था। वहां वह एक दयालु ब्राह्मण की सेवा करते हुये उन्हीं के संरक्षण में साथ रहने  लगा । वह ब्राम्हण अत्यंत सज्जन था और काकभुशुण्डि ने उसे अपना गुरु मान लिया ।

रामायण का अलहदा पात्र काकभुशुण्डि

 

काकभुशुण्डि को श्राप क्यों मिला 

एक बार काकभुशुण्डि ने भगवान शंकर के मंदिर में ही अपने गुरु ब्राह्मण का इसलिए अपमान कर दिया क्योंकि मंदिर में वह अन्य देवी देवताओं की पूजा आराधना कर रहा था । भगवान शंकर अपने भक्त काकभुशुण्डि के इस व्यवहार से क्रोधित हो उठे ।भगवान शंकर ने  आकाशवाणी करके उसे श्राप दे दिया कि तुमने गुरु का निरादर किया है । श्राप में काकभुशुण्डि को सर्प की अधम योनि मिली ।

भगवान शंकर की आकाशवाणी में यह भी कहा गया कि सर्प योनि के बाद एक हजार बार उसे अनेक योनियों में जन्म लेना पड़ेगा। काकभुशुण्डि का गुरु बड़ा  ही दयालु था इसलिये उसने शिव जी की स्तुति करके अपने शिष्य के लिये बार-बार क्षमा प्रार्थना की। गुरु के द्वारा क्षमा याचना करने पर भगवान शंकर ने आकाशवाणी करके फिर कहा - 'गुरुवर ब्राह्मण ! अब मेरे बस में कुछ नहीं ! मेरे मुख से निकला हुआ श्राप अब किसी भी सूरत में व्यर्थ नहीं जा सकता।

इसको विभिन्न योनियों में एक हजार बार जन्म तो लेना ही पड़ेगा किन्तु जन्म लेने और मरने में जो दुःख होता है वह इसे नहीं होगा और किसी भी जन्म में इसका ज्ञान नहीं मिटेगा। इसे अपने प्रत्येक जन्म का स्मरण बना रहेगा ।जगत में इसे कुछ भी दुर्लभ न होगा और इसकी अबाध गति सर्वत्र बनी रहेगी | मेरी कृपा से इसे भगवान श्री राम के चरणों में भक्ति प्राप्त प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा।'

भगवान शंकर की बातें सुनकर गुरुवर ब्राम्हण को संतोष हुआ । काकभुशुण्डि को लेकर उसके मन की चिंता थोड़ी कम हुई ।

 

काकभुशुण्डि ने राम कथा सुनाकर गरुड़ के मन का संदेह दूर किया

 

काकभुशुण्डि को भगवान शिव की कृपा से हर जन्म की याद हमेशा बनी रही। समय के साथ श्री राम जी के प्रति भक्ति भी उसमें उत्पन्न हो गई। शूद्र कुल से सम्बन्ध रखने वाले काकभुशुण्डि ने अंतिम जन्म में ब्राह्मण का शरीर पाया। ब्राह्मण बनने पर ज्ञानप्राप्ति के लिए वह लोमश नामक ऋषि के पास गया।

जब लोमश ऋषि उसे ज्ञान देते थे तो वह उनसे अनेक प्रकार के तर्क-कुतर्क करता था। उसके इस व्यवहार से कुपित होकर लोमश ऋषि ने भी उसे श्राप दे दिया कि जा तू चाण्डाल पक्षी (कौआ) हो जा। इस श्राप के करण वह तत्काल कौआ बनकर वहां से उड़ गया।

लोमश ऋषि ने काकभुशुण्डि को क्रोधवश श्राप तो दे दिया पर जब उनका मन शांत हुआ तो उन्हें भारी पश्चाताप हुआ । मन के पश्चाताप से मुक्ति के लिए उन्होंने उस कौए को वापस बुलाकर राममंत्र दिया और साथ में इच्छा मृत्यु का वरदान भी उसे दे दिया ।

लोमश ऋषि के श्राप के बाद काकभुशुण्डि ने कौवे के रूप में ही अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत किया। यह कथा भी आती है कि महर्षि वाल्मीकि से पहले ही काकभुशुण्डि ने रामायण की कथा गिद्धराज गरूड़ को सुना दी थी।

राम रावण युद्ध के दौरान जब रावण के पुत्र मेघनाथ ने श्रीराम से युद्ध करते हुए श्रीराम को नागपाश से बांध दिया था, तब देवर्षि नारद के कहने पर गिद्धराज गरूड़ ने नागपाश के समस्त नागों को खाकर श्रीराम को नागपाश के बंधन से मुक्त कर किया था। पर गरूड़ को भगवान राम के इस तरह नागपाश में बंध जाने पर उनके भगवान होने पर ही उसे संदेह हो गया। गरूड़ का संदेह दूर करने के लिए देवर्षि नारद ने उन्हें ब्रह्मा जी के पास भेजा था । ब्रह्मा जी ने उनको शंकर जी के पास भेजा । अंत में भगवान शंकर ने भगवान राम को लेकर गरूड़ के मन के भीतर जन्मे संदेह को मिटाने के लिए उसे काकभुशुण्डि के पास भेज दिया। अंत में काकभुशुण्डि ने ही राम के चरित्र की पवित्र कथा सुनाकर गरूड़ के मन के भीतर जन्मे संदेह को दूर किया।

 

काकभुशुण्डि जैसे पात्र की महत्ता आज हमारे जीवन में क्यों है 

काकभुशुण्डि के जीवन की यह कथा उसके जीवन में आए उतार चढ़ाव से भरी हुई है । अन्ततः यह रामायण का एक ऐसा विरला पात्र है जो अपने जीवन में आए उतार चढ़ाव के बाद भी अपना महत्त्व नहीं खोता ।बिषम परिस्थितियों में भी उसके जीवन से  ईश्वर की कृपा नहीं जाती । शुद्र कुल का होकर , कौवा बनकर भी वह अपने जन्म लेने की सार्थकता सिद्ध करता है। एक बात और कि हम सब लोग गरुड़ पक्षी के समान हैं जिसके मन में हमेशा ईश्वर को लेकर संदेह बना रहता है।हमें भी अपने जीवन में कोई काकभुशुण्डि जैसा पात्र चाहिए जो हमारे मन के भीतर उठ रहे संदेह को दूर कर दे ।

-प्रतिमा शर्मा

 

महर्षि वाल्मीकि का जीवन : डाकू से संत बनने की कहानी

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हनुमान जी को अपने जीवन का गुरु बनाएं

हनुमान रामायण के एक ऐसे पात्र हैं जिन्हें जीवन में गुरु की जगह देकर उन्हें आराध्य बनाया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि कलियुग में हनुमान ही एक ऐसे देव हैं जो जागृत अवस्था में हमारे आसपास हमेशा मौजूद रहते हैं ।उन्हें राम सबसे प्रिय हैं , इसलिए जहाँ राम नाम का जप होता है वहां वे आसन जमाकर बैठ जाते हैं । ऎसी मान्यता आज भी है कि जहाँ भी रामकथा होती है, उनकी मौजूदगी अवश्य होती है। रामकथा के अंत में उन्हें ससम्मान विदा भी किया जाता है। हनुमान को जीवन में गुरू मानकर उनके  कथा प्रसंगों से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं । आइये जानते हैं कि उन्हें गुरु बनाकर हमें क्या लाभ हो सकता है -  हमारे जीवन के गुरु श्री हनुमान जी    समस्या एवं समाधान की पहचान करना सिखाते हैं हनुमान  रामायण में हनुमान जी से जुड़े हुए अनेक किस्से कहानियाँ आती हैं । उन कहानियों में एक कहानी यह है कि जब रावण ने जंगल से सीता का अपहरण किया तो उनकी खोज में राम और लक्ष्मण जंगल में यहाँ वहां भटकने लगे । राम जब शबरी के आश्रम गए तो शबरी ने उन्हें बताया कि पम्पा नदी के पास   सुग्रीव मिलेंगे वहां जाकर उनसे भेंट ...

कलयुग में राम नाम ही मुक्ति का एक मात्र रास्ता है

गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरित मानस को दुनिया का एक पवित्र ग्रन्थ माना जाता  है। इस ग्रन्थ में प्रातः स्मरणीय भगवान श्री राम की महिमा का ऐसा वर्णन आता है जो कहीं और हमें सुलभ नहीं हो पाता है । इसी पवित्र ग्रन्थ रामचरित मानस में एक दोहा आता है, इस दोहे में बाबा   गोस्वामी तुलसीदास जी हमें लिखकर बताते हैं .... राम भक्त हनुमान जी पर कृपा बरसाते हुए भगवान श्री राम  कलयुग केवल नाम अधारा सुमिर सुमिर नर उतरा ही पारा ! गोस्वामी तुलसीदास जी के श्रीमुख से निकले इस दोहे का अर्थ यह है कि कलयुग में केवल श्रीराम के नाम से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। कलयुग में मात्र राम नाम की महिमा को जपने से ही अपने जीवन के उद्देश्य को हम साकार कर सकते हैं । जो सच्चे मन से प्रभु राम का नाम जप लेता है उसके जीवन की नैय्या हर मझधार से निकलते हुए शांतिपूर्वक आगे बढ़ने लगती है। बाबा तुलसी ने इस दोहे के बहाने यह बताने का प्रयास किया है कि राम नाम की महिमा हर युग में मोक्ष प्रदान करने वाली रही है, चाहे राम नाम का सहारा भक्त प्रहलाद ने लिया हो, चाहे माता शबरी ने लिया हो, चाहे द्रोपदी ने लिया हो, ...

रामायण की चौपाईयां बनाती हैं जीवन को आसान

  रामायण की चौपाईयां सिर्फ उन्हें पढ़ने और उनके अर्थ तक सीमित रह जाने की बातें भर नहीं हैं बल्कि इनमें जीवन को आसान,सहज और सुन्दर बनाने के लिए वे सारे गूढ़ ज्ञान समाहित हैं जिन तक पहुंचकर और उनको अमल करके हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। आईये रामायण से ली गयीं ऎसी ही आठ चौपाइयों को लेकर हम उन पर दृष्टि डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि उनमें ऎसी कौन सी बातें हैं जिन्हें जानकर हम अपने जीवन को और सुन्दर बना सकते हैं - रामायण के पात्र और उनकी महिमा        1. जन्मभूमि से प्यार हो हमें   इस चौपाई को देखिये जो हमें जन्म भूमि से प्यार करने का ज्ञान देती है और उसका महत्त्व बताती है ।  इस चौपाई से हमें यह सीख मिलती है कि जो व्यक्ति अपनी जन्मभूमि से प्रेम करता है , वहां के जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाता है, वही जीवन में दूसरों से हमेशा आगे रहता है।     अपि च स्वर्णमयी लंका , लक्ष्मण मे न रोचते। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।   अर्थ : भगवान   राम छोटे भाई लक्ष्मण से कहते हैं कि पूरी लंका नगरी ऊपर से नीचे तक सोने से मढ...